फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food Poisoning: कोरबा में एक ही परिवार के चार लोगों को फूड प्वाइजनिंग, खाना खाने के बाद बिगड़ी सभी की तबीयत

Sun, 02 Mar 2025 10:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बरपाली तुरिधाम नगरदा गांव में एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बरपाली तुरिधाम नगरदा गांव में एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और सभी को कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार जारी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय प्यारेलाल का परिवार निवास करता है, जहां घर पर उसकी पत्नी और दो बेटी समेत एक दामाद साथ में रहता है। शनिवार की रात खाना खाने के बाद सभी की एक के बाद एक तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और चक्कर आने लगे, कमजोरी महसूस होने लगी। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। जब सभी की तबीयत बिगड़े पर उन्हें अंदेशा हुआ कि खाने या पीने में कुछ हुआ होगा। इस दौरान पीने वाले पानी के टब में देखा तो छिपकली मरी हुई पड़ी थी। उसके बाद घर पर हड़कंप मच गया और आसपास लोगों को इसकी जानकारी दी गई सभी को एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय प्यारेलाल उसकी पत्नी 48 वर्ष की कलाबाई 32 वर्षीय बेटी दिल बाई और 35 वर्षीय दामाद रथराम ने एक साथ भोजन किया था। वहीं प्यारेलाल की एक बेटी ने खाना नहीं खाया था और न ही पानी पिया था, जिससे वह सुरक्षित थी। डॉक्टर ने बताया है कि सभी खतरे से बाहर है समय रहते सभी का उपचार शुरू कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें