गेट नंबर चार को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि गेट नंबर पांच और छह को 1.50 मीटर खोलकर 8750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गेट नंबर आठ को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस प्रकार, बांध से कुल 23420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया।
कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि बांध के चार गेटों को दोपहर 2:40 बजे खोल दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि बांध के जल स्तर की निगरानी की जा रही है, वहीं बांध से प्रभावित 32 गांव में मुनादी कर अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही बारिश के आधार पर भविष्य में आवश्यकतानुसार बांध के अन्य गेटों को भी खोला जाएगा।