फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: जलभराव को पूर्व मंत्री ने बताया निगम और बालको की लापरवाही, बोले- पाली खदान में अपराध बढ़ा

Tue, 08 Jul 2025 08:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालको क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जल भराव की शिकायत पर प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि बालको प्रबंधन और नगर पालिका की लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालको क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जल भराव की शिकायत पर प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि बालको प्रबंधन और नगर पालिका की लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। बालको क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई।सैकड़ों परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लोगों ने अपनी समस्या मंत्री जी के सामने रखी। बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जहां अब तक किसी तरह का कोई हल नहीं निकल पाया है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया है कि कूलिंग टावर के निर्माण होने के बाद बालकों के द्वारा नल को रोक दिया गया जिसके चलते पानी आवाजाही नहीं हो रही नहीं कोई उनके द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है ऐसे में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है। मंत्री ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की लापरवाही और बालको प्रबंधन की गलतियों के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। पूर्व मंत्री ने मांग रखी है कि बालको प्रबंधन को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए वही नगर पालिका को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और जल निकासी के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए

पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर समय रहते बालको प्रबंधन और जिला प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन किया जाएगा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि वे जल्द ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे और अपनी मांगों को रखेंगे। पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि onc में हुई मारपीट की ही बात नही है पाली सराईपाली कोयला खदान में रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के ही दो पार्टी के लोग लड़ गए और कत्ले आम हुआ पाली ही नही एसईसीएल कुसमुंडा खदान में भी कोयला डीजल चोरी हो रही है सब काम चल रहा है। पूर्व मंत्री ने मांग की है कि पहले भू स्थापितों को उनकी मूलभूत सुविधाएं दी जाए तब जाकर उनकी जमीन को खाली कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें