फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: वन विभाग की करोड़ो की जमीन पर हो रहा था अवैध कब्जा, दिनदहाड़े खड़ी की जा रही थी पक्की बाउंड्री वॉल

Tue, 15 Jul 2025 07:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में वन विभाग ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने डिंगापुर में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को ढहा दिया।
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में वन विभाग ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने डिंगापुर में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को ढहा दिया। डिंगापुर में वन भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था, जिसे वन विभाग ने ढहा दिया। बड़े भूभाग पर बाउंड्री बना ली गई थी और कुछ और जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी करने के लिए रॉड बांध दिए गए थे। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर अवैध कब्जे को ढहाने का निर्देश दिया। जेसीबी के जरिए कब्जा हटा दिया गया। वन विभाग के कोरबा डिप्टी रेंजर अजय सिदार ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि वन विभाग की जमीन पर काफी लंबी चौड़ी अवैध कब्जा कर खेल चल रहा है जहां शिकायत के बाद जांच की गई और अवैध कब्जा पाया गया मौके पर पक्के निर्माण दीवार खड़ा किया गया था और अगल-बगल और भी निर्माण चल रहे थे जिन पर तत्काल तोड़ने की कार्रवाई की गई और कब्जा मुक्त किया गया कब्जा करने वाला कौन है कहां का है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है क्योंकि मौके पर मौजूद नहीं था रहने पर उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाती।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस जगह पर अवैध कब्जा किया जा रहा था वहां वन विभाग के द्वारा कई एकड़ में एक पेड़ मां के नाम के तहत वन विभाग के द्वारा वृक्षारोपण किया है। इस जमीन का एक हिस्सा है जो काफी लंबा चौड़ा था और सड़क किनारे कब्जा किया जा रहा था उसे वन विभाग में सुरक्षित कर घेरने की तैयारी कर रही है। वन विभाग वन भूमि की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करता है। वन विभाग अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता है और वन भूमि को मुक्त कराता है। अवैध कब्जा का एक कोई पहला मामला नहीं है वन विभाग की जमीन पर कई ऐसे जमीन है जहां कब्ज़ा किया गया है जिस पर शिकायत भी की गई है और अभिभागी जांच अभी भी जारी है। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें