फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा में संतराम महाराज के अनुयायियों ने किया देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा पार्थिव शरीर

Thu, 04 Dec 2025 02:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

बनवारी प्रसाद साहू ने बताया कि वह सक्ति जिले के सरहर निवासी हैं और खेती किसानी के काम करते हैं। उनके पिता गुहाराम की इच्छा के अनुसार देहदान किया गया है।
विज्ञापन
संतराम महाराज के अनुयायियों ने किया देहदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतराम परिवार ने सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने परिजन के पार्थिव शरीर का देहदान कर मेडिकल कॉलेज को सौंपा। बनवारी प्रसाद साहू ने बताया कि वह सक्ति जिले के सरहर निवासी है और खेती किसानी के काम करते हैं। उनके पिता गुहाराम की इच्छा के अनुसार देहदान किया गया है। जिसका प्रमाणपत्र पहले ही तैयार कर लिया गया था। संतराम महाराज की प्रेरणा और सत्संग प्रवचनों से प्रभावित होकर परिवार ने यह सराहनीय निर्णय लिया।

विज्ञापन


बनवारी प्रसाद साहू ने बताया कि उनके पिता गायत्री परिवार से जुड़े हुए थे और उन्होंने पहले से ही मौत के बाद अपना शरीर मेडिकल कॉलेज में देहदान  करने के लिए कहा था जिनके मुताबिक आज देहदान किया गया।

मृतक गुहाराम राम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी मौत होने के बाद तत्काल इसकी सूचना जिला मेडिकल कॉलेज की टीम को दी गई जहां आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। इस देहदान में परिवार और गांव वालों का विशेष सहयोग रहा है क्योंकि कई बार होता है कि देहदान करने के बाद भी सामाजिक रीति रिवाज के चलते अग्नि देना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें