फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: लैंको पॉवर प्लांट से कर रहे थे लोहे की चोरी, ग्रामीणों ने पांच को दौड़ाकर पकड़ा, जमकर की धुनाई

Wed, 22 Feb 2023 01:56 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में कबाड़ चोर गिरोह को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। कुदूरमाल स्थित लैंको रिवर इंटेक से लोहे की चोरी आरोपी कर रहे थे। पुलिस ने चोरों के कब्जे से वाहन समेत नकदी रकम जब्त की है।
विज्ञापन
उरगा पुलिस ने लोहे की चोरी करते पांच को पकड़ा है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के ग्राम कुदूरमाल में ग्रामीणों ने पांच कबाड़ चोरों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लैंको के रिवर इंटेक से लोहे के पाईप की चोर कर भाग रहे पांच कबाड़ चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को चोरों के पास चोरी का माल, पिकअप और स्कॉर्पियो वाहन के साथ ही गैस कटर और सिलेंडर मिला है। 

विज्ञापन


उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदूरमाल में मौजूद लैंको पॉवर प्लांट के रिवर इंटेक से लोहे के खंबे की चोरी कर भाग रहे कबाड़ चोरों को ग्रामीणों को रंगे हाथ पकड़ लिया। रात के अंधेरे में ग्रामीणों के हत्थे चढ़े कबाड़ चोरों की जमकर पिटाई की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।  सुबह होने पर ग्रामीणों ने कबाड़ चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया।

इस मामले में उरगा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिकअप और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया है इसके साथ ही चोरी के लोहे के खंबे के साथ ही गैस कटर व सिलेंडर और 20 हजार रुपये भी जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपी राजेश पटेल उर्फ अनुज पटेल भिलाई खुर्द, ओम प्रकाश पटेल दादर खुर्द मानिकपुर, राजेश कुमार पटेल भिलाई खुर्द मानिकपुर, विकास पटेल दादर खुर्द मानिकपुर, संदीप यादव दादर खुर्द निवासी है जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


सभी आरोपी इंटेक कुदुरमल स्टोर में कटार से पाइप की कटिंग कर चोरी कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर सभी आरोपियों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पहले कबाड़ चोर गिरोह को पकड़ा उसके बाद सभी की जमकर पिटाई की गई। उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि पुलिस ने लैंको प्रबंधन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें