फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: CM भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी करने जा रहे पुलिसकर्मी के वाहन में लगी आग, समय रहते पाया काबू

Thu, 12 Jan 2023 07:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

सीएसईबी चौकी में तैनात छह पुलिसकर्मियों की सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस वाहन में सवार होकर पोड़ी उपरोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन में आग लग गई।
विज्ञापन
इसी वाहन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात होने जा रहे पुलिस कर्मी के चलती वाहन में आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। गाड़ी में धुआं उठता देख तत्काल वाहन को रोका और सभी नीचे उतरे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बता दें कि 13 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पोड़ी उपरोड़ा के पिपरिया गांव में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आगमन होना है। जिसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी भी काफी संख्या में तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


सीएसईबी चौकी में तैनात छह पुलिसकर्मियों की सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी लगाई गई है। सभी सीएसईबी चौकी के पुलिस वाहन में सवार होकर पोड़ी उपरोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान वायर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते अचानक धुआं उठा और भीषण आग लगने से पहले उस पर काबू पाया गया। सीएसईबी चौकी में पदस्थ तिलक पटेल, गोपी कुमार, दिलीप झा समेत तीन अन्य पुलिस कर्मचारी वाहन पर बैठे हुए थे।

कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि एसपी कार्यालय के पास वाहन में आगजनी की घटना सामने आई है जहां पुलिस कर्मियों के द्वारा ही तत्काल आग पर काबू पाया गया और सभी पुलिसकर्मियों को सीएम कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें