फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Fire News: रिस्दी के सागौन नर्सरी में लगी आग, 12 एकड़ में लगे पेड़ जलकर खाक, जूझते रहे दमकल कर्मी

Wed, 22 Feb 2023 06:41 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में रिस्दी क्षेत्र में 12 एकड़ के रकबे में फैले सागौन की नर्सरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया।  सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। काफी देर में आग बुझ सकी।
विज्ञापन
रिस्दी क्षेत्र में 12 एकड़ के रकबे में फैले सागौन की नर्सरी में आग लग गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की आहट होने के साथ ही कोरबा में आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी है। आग की छोटी सी चिंगारी को विकराल रुप लेने में समय नहीं लग रहा। ऐसी ही एक घटना रिस्दी क्षेत्र में हुई जहां 12 एकड़ के रकबे में फैले सागौन की नर्सरी में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा का दमकल विभाग हरकत में आया और जैसे तैसे आग पर काबू पाया। इसदौरान पेड़ जलकर खाक हो गए।

विज्ञापन


कोरबा शहर में इन दिनों रोजाना आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है जहां रोज कहीं न कहीं आग लग रही है। एक बार फिर से रिस्दी ईलाके से आग लगने की घटना से अफरा-तफरी की स्थती निर्मित हो गई। 12 एकड़ के रकबे में फैले सागौन बाड़ी में आग की लपटों के उठता देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धधकते आग की चपेट में आने के कारणं बेशकीमती सागौन के पेड़ जलकर खाक हो गए। शहर में जिस तरह से आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है उसे रोकने के लिए ठोस उपाय अपनाए जाने की जरुरत है ताकी किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें