बताया जा रहा कि जीवराखन की शादी हो चुकी थी और बच्चे भी हैं। शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट किया करता था, जिससे परेशान होकर वह अपने मायके चली गई। वहीं जीवराखन के पिता और मां भी इसकी हरकत देखकर कमाने जम्मू कश्मीर चले गए थे, दशहरा से ठीक पहले नवरात्रि में दोनों वापस आए हुए थे। इसके बाद से जीवराखन का अपने पिता के बीच में विवाद हो रहा था। जीवराखन का कहना था कि जम्मू कश्मीर जाकर पैसा कमाने के बाद घर में टीवी और गाड़ी खरीद कर ली और उसे एक रुपये तक नहीं दिया। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा और वारदात हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।