फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: शराबी बेटे को पिता ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 08:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

रुपये न देने पर बेटा पिता से विवाद करता था। पिता का आरोप था कि बेटा रोज शराब पीकर घर में गाली गलौज कर मारपीट किया करता था। मंगलवार की दोपहर भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत सिलयारी भांठा में पिता ने शराबी पुत्र को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जहां इस घटना के बाद गांव सनसनी फैल गई वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक 31 वर्षीय जीवराखन सिंह शराबी था, जो रोज शराब पीकर घर में गाली गलौज कर मारपीट किया करता था। मंगलवार की दोपहर मृतक जीवराखन शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने लगा और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान जीवराखन ने पहले पिता पर पत्थर से हमला करना शुरू किया इस दौरान पिता भी गुस्से में आ गया और रात में पत्थर से सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जहां इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

बताया जा रहा कि जीवराखन की शादी हो चुकी थी और बच्चे भी हैं। शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट किया करता था, जिससे परेशान होकर वह अपने मायके चली गई। वहीं जीवराखन के पिता और मां भी इसकी हरकत देखकर कमाने जम्मू कश्मीर चले गए थे, दशहरा से ठीक पहले नवरात्रि में दोनों वापस आए हुए थे। इसके बाद से जीवराखन का अपने पिता के बीच में विवाद हो रहा था। जीवराखन का कहना था कि जम्मू कश्मीर जाकर पैसा कमाने के बाद घर में टीवी और गाड़ी खरीद कर ली और उसे एक रुपये तक नहीं दिया। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा और वारदात हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें