फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba : किसान की दो बेटियां बनी पुलिस उप-निरीक्षक, गांव में जश्न का माहौल, श्रीफल और शॉल भेंट कर किया सम्मानित

Fri, 03 Apr 2026 05:15 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

गाँव की दो होनहार बेटी कु. निशा विंध्यराज (पुत्री स्व. प्यारे लाल विंध्यराज) और कु. सुशीला विंध्यराज (पुत्री लाहोरन विंध्यराज) का पुलिस उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा नगर पालिका बांकीमोंगरा के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आने वाले ग्राम भठोरा सरईपाली में गुरुवार रात उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। गाँव की दो होनहार बेटी कु. निशा विंध्यराज (पुत्री स्व. प्यारे लाल विंध्यराज) और कु. सुशीला विंध्यराज (पुत्री लाहोरन विंध्यराज) का पुलिस उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

विज्ञापन


इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है समारोह के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न के साथ दोनों नव-नियुक्त अधिकारियों का अभिनंदन किया उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि निशा और सुशीला ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे गाँव और जिले का नाम रोशन किया है यह सफलता क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी ।

ग्रमीणों ने बताया कि एक ही गांव एक परिवार के दो बेटियों ने मान सम्मान बढ़ाया यह एक गांव के लिए एक विशेष पाल है खास बात तो यह है कि बेटी कु. निशा विंध्यराज के स्व. प्यारे लाल विंध्यराज एक किसान और गरीब परिवार से है पिता नही होने के बाद भी उसने मा और परिवार के सहयोग स पढ़ लिखकर आज कामयाब हुई। वही कु. सुशीला विंध्यराज पिता लाहोरन विंध्यराज एक गरीब किसान है उसके बावजूद भी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र ध्यान देते हुए आज इस स्थान पर पहुंची है जिससे पूरा गांव में खुशी का माहौल।है। दोनों को गांव में सिर्फ फल और साल देकर सम्मानित किया गया सभी ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्य पथ पर पूरी ईमानदारी से सेवा करने की शुभकामनाएं दीं ।

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें