पाली थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जहां इस हादसे में पत्नी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में दो बच्चियां बाल-बाल बच गईं। घटना की सूचना मिलते गी पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। इस हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।
मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर बस्ती में किराए के मकान पर रहने वाली पत्नी 39 वर्षीय शबीना तरन्नुम और 40 वर्षीय पति शेख सद्दाम, अपनी 12 वर्षीय बड़ी बेटी और 10 वर्षीय छोटी बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर ईद से एक दिन पहले बिलासपुर क्षेत्र में अपने गांव गए हुए थे। ईद मनाने के बाद रविवार को वापस कोरबा मानिकपुर लौट रहे थे, इस दौरान पाली मुख्य मार्ग पर बाइक में रखा कुछ सामान सड़क पर गिर गया, जिसे उठाने के लिए शबीना तरन्नुम जा रही थी। पीछे वाहन काफी रफ्तार में था, जिसे रौंदते हुए पति शेख सद्दाम को भी चपेट में ले लिया। जहां शबीना तरन्नुम की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं शेख सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए।
इस घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पाली थाना पुलिस को दी गई। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। इस हादसे में शबीना तरन्नुम का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया गया, वहीं पति शेख सद्दाम की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को दोनों बच्चियों का पेपर था, जिसे लेकर वह रविवार को घर वापस लौट रहे थे और यह घटना सामने आई। पाली थाना प्रभारी नागेंद्र तिवारी ने बताया कि इस घटना में महिला की मौत हुई है, वही पुरुष घायल है। मर्ग कम कर आगे की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि शबीना तरन्नुम का मायका एसईसीएल कॉलोनी डाकघर के पास है, जहां उसका बचपन बीता है। सूचना के बाद परिजन और शुभचिंतक उसके घर पहुंचे। घायल पति शेख सद्दाम किसी निजी कंपनी में काम करता था, जहां इस घटना के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
- मृतका की फाइल फोटो