फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: भाजपा राम के नाम पर करती है राजनीति, मंदिर निर्माण में हुआ करोड़ों का भ्रष्टाचार, पूर्व मंत्री का हमला

Sun, 19 Jul 2026 07:53 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में कांग्रेस नेताओं ने रविवार को प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने और अयोध्या राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में कांग्रेस नेताओं ने रविवार को प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने और अयोध्या राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। पूर्व विधायक जयसिंह सिंह अग्रवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ता ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में भाजपा ने भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति की है। हमेशा धर्म और जात-पात के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आते ही भाजपा नेता राम के नाम से वोट मांगते हैं और राम मंदिर को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हैं। जबकि राम भगवान सबके हैं। राम भगवान के नाम पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अयोध्या मंदिर में चढ़ावा दिया है। पूरा देश जानता है कि वहां अरबों रुपए का निर्माण हुआ है।

वक्ता ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ तो सबसे पहले जमीन खरीदी गई। उसमें करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ। जमीन में ही पैसा खा गए। इस बात का खूब हल्ला मचा लेकिन मंदिर निर्माण के समय वो बातें दब गईं। उन्होंने कहा कि अब जिस प्रकार से अरबों रुपए की चोरी, हेराफेरी या मंदिर के चढ़ावे की डकैती सामने आई है, उससे पूरी अफरा-तफरी मची हुई है।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में मंच पर तिरंगा गमछा धारण किए कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। पीछे अभिनंदन एवं स्वागत लिखा बैनर भी लगा था। नेताओं ने भाजपा से इस मामले में जवाब मांगते हुए कहा कि जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें