छात्रों के दो गुटों में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत फेस 1 में बीती रात स्कूल में पढ़ने वाले दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि फेस वन मैदान में दो गुट एकत्रित हुए उसके बाद दोनों एक दूसरे पर जमकर हाथ लात और मुक्के से मारपीट करने लगे यही नहीं एक स्कूली बच्चों ने तो चूड़े से दूसरे स्कूली बच्चों के सिर पर दे मारा जिसके बाद वह घायल हो गया। स्कूली बच्चों के मारपीट की घटना को देख स्थानी लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि लगभग 12 से 15 की संख्या में स्कूली बच्चे थे जो पुराने विवाद को लेकर फिर से विवाद करने लगे और मारपीट की घटना सामने आई वहीं कुछ लोग पुलिस को देखकर मौके से भाग खड़े हुए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में आगे जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। वही बाल कल्याण समिति के सदस्य मनोज ठाकुर ने बताया कि नाबालिग बच्चों में मारपीट की घटना दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं कहीं ना कहीं बच्चों के पालक भी इसके जिम्मेदार हैं। स्कूली बच्चों के माता-पिता को ध्यान रखने की जरूरत है कि वह स्कूल जा रहे हैं कि नहीं और जा भी रहे हैं तो क्या कर रहे हैं इसके अलावा जो परिजन स्कूली बच्चों को बाइक देकर स्कूल भेजते हैं वह भी कहीं ना कहीं गलत है क्योंकि आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं जिसमें नाबालिग भी जिम्मेदार होते हैं। मारपीट करने वाले स्कूली बच्चों की उम्र लगभग 14 से 17 साल बताई जा रही है। इससे पहले भी स्कूली बच्चों के द्वारा मारपीट की घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत हेलीपैड में सामने आ चुका है जहां स्कूल प्रबंधन को पुलिस के द्वारा फटकार लगाई गई थी। स्कूल प्रबंधन को भी चाहिए कि बच्चे स्कूल आने के बाद स्कूल में है भी कि नहीं और उनकी गतिविधियां किस तरह है।