फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों की दस्तक: ग्रामीण के घर में रखा तीन क्विंटल खा गए चावल, दीवार भी तोड़ दी

Wed, 01 Mar 2023 11:11 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के कटघोरा वनमंडल के बाद हाथियों ने मरवाही वन परिक्षेत्र में भी दस्तक दी है। दो हाथियों का दल मंगलवार देर रात ग्रामीणों के घर तक पहुंच गया, जहां काफी नुकसान पहुंचाया है। 
विज्ञापन
कोरबा के मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों ने दस्तक दी है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों ने दस्तक दी है।  दो हाथियों का दल ने कोरबा जिले के पसान परिक्षेत्र से मरवाही वन मंडल में आ धमका। हाथियों ने बीती रात ग्रामीण के घर रखा हुआ लगभग 3 क्विंटल चावल खा गया तो दो ग्रामीणों के घर को ढहा दिया। वहीं, दंतैल हाथी गांव के करीब आने से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


दो हाथियों का दल देर रात कोरबा जिले की सीमा से पसान वन परिक्षेत्र से मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में आया। एक हाथी दंतैल है, तो दूसरा सामान्य जंगली हाथी है। हाथियों ने मंगलवार देर रात सेमरदर्री के बीजाडांढ़ इलाके के रहने वाले किसानों के घर को नुकसान पहुंचाया। इसमें बीजाडांढ़ के 80 वर्षीय भगवान सिंह के घर की दीवार तोड़कर घर के अंदर रखे लगभग 3 क्विंटल चावल खा गए।

ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय बुजुर्ग शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास के गांव गया हुआ था। जिसके बाद हाथी वहीं से कुछ दूर पर स्थित एक और घर को अपना निशाना बनाया जहा पर रहने वाले 45 वर्षीय देवसिंह अचानक हाथी को अपने घर के नजदीक देखकर वहां से अपनी जान बचाकर भागे। अंधेरा होने की वजह से वह गिरकर घायल भी हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों हाथियों को जंगल में खदेड़ा। जहां हाथी रात में मरवाही की ओर जंगल में चले गए। हालांकि हाथी अभी किस जगह है इसकी जानकारी किसी को नही है। ग्रामीणों की माने तो घटना की जानकारी के बाद भी वन परिक्षेत्र में वन विभाग का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें