फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में हाथी का आतंक: चचिया धान खरीदी केंद्र पर दहशत में कर्मचारी, ग्रामीण रतजगा को हैं मजबूर

Thu, 15 Jan 2026 11:39 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

चचिया धान खरीदी केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक दंतैल हाथी वहां पहुंच गया। हाथी के अचानक आने से केंद्र में मौजूद कर्मचारी और किसान दहशत में आ गए।
विज्ञापन
चचिया धान खरीदी केंद्र में हाथी की दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक दंतैल हाथी की आमद हो गई। हाथी के पहुंचते ही केंद्र में मौजूद कर्मचारी और किसान दहशत में आ गए। हाथी के आक्रामक होने की आशंका को देखते हुए किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था, हालांकि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी के आने की खबर फैलते ही धान खरीदी केंद्र में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कुछ कर्मचारी धान को सुरक्षित करने के प्रयास में हाथी को खदेड़ते भी नजर आए। हाथी कभी धान के ढेर की ओर बढ़ता तो कभी इधर-उधर घूमता रहा, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में हाथी पहुंचे हों। इससे पहले भी कई बार हाथियों का झुंड या अकेला दंतैल हाथी धान खरीदी केंद्र और आसपास के गांवों तक पहुंच चुका है। हाथी अक्सर केंद्र में घुसकर धान खा जाते हैं और फिर जंगल की ओर लौट जाते हैं, जिससे किसानों और कर्मचारियों में लगातार भय का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन


हाथी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई। कई गांवों में लोग रातभर जागकर रतजगा करने को मजबूर हो गए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथी को मंडी क्षेत्र से खदेड़कर सुरक्षित जंगल की ओर भेजा गया।

वन विभाग के अनुसार, यह दंतैल हाथी अपने झुंड से अलग होकर विचरण कर रहा है, जिस कारण वह बार-बार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच रहा है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें