फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: दल से भटका हाथी बना खतरा, कटबीतला में ग्रामीण पर हमला, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Mon, 01 Dec 2025 10:49 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में दल से भटका हाथी कनकी क्षेत्र में पहुंचा और कटबीतला गांव में एक ग्रामीण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई है, जबकि ग्रामीण हाथियों की बढ़ती आवाजाही और फसल नुकसान से चिंतित हैं।
 
विज्ञापन
दल से भटका हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में अपने दल से बिछड़कर एक हाथी कनकी क्षेत्र में पहुंच गया। ग्रामीणों ने इसे मुख्य मार्ग में देखा और वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई। सोमवार सुबह कनकी के ग्राम कटबीतला में ग्रामीण मुन्ना राजवाड़े पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हाथी कनकी से पहरीया की ओर बढ़ते देखा गया है। सक्ति जिले के जंगलों से भटककर यह हाथी कोरबा क्षेत्र में आया। वन विभाग लोगों को सावधानी बरतने और हाथी से दूरी बनाए रखने की लगातार अपील कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, मुन्ना राजवाड़े रोज की तरह अपनी फसल देखने खेत गया था। खेत के पास झाड़ियों में छिपे हाथी ने अचानक हमला कर दिया। परिजन और ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों से हाथियों का झुंड आसपास के जंगलों में दिख रहा है, जिससे लोगों में डर और फसल को नुकसान की चिंता बनी हुई है। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें