फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रोध में गजराज: कोरबा में जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचला, पत्नी ने मचाया शोर तो बची जान; इलाके में दहशत

Thu, 05 Mar 2026 09:15 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

बुधवार रात करीब दो बजे जंगली हाथी ने अचानक घुसकर 42 वर्षीय मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी चीख-पुकार कर जान बचा पाई। 
विज्ञापन
जंगली हाथी का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है। बीते बुधवार की रात लगभग दो बजे उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में एक जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचल दिया। इस हादसे में प्रभारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजेश कुमार सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वे रजगामार के रहने वाले थे। राजेश अपनी पत्नी के साथ उपार्जन केंद्र में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और राजेश को कुचल दिया। उनकी पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहीं।

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथी सीधा उपार्जन केंद्र में घुसा और राजेश पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर भी रात के वक्त आसपास कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के एकत्रित होने के बाद वन विभाग को तत्काल सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम मौके पर पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

उपार्जन केंद्र कुदमुरा में धान चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इसी कारण राजेश और उनकी पत्नी दोनों उपार्जन केंद्र में रहते थे। वे अस्थाई रूप से एक झोपड़ी बनाकर केंद्र की देखरेख कर रहे थे। हाथी अक्सर धान मंडियों में धान खाने के लिए पहुंचते हैं। वन अमला तथा ग्रामीण अक्सर इन हाथियों को खदेड़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन बीती रात हुई इस घटना ने सभी को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें