फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: बड़े ने छोटे भाई को डण्डे से पीटकर उतारा मौत के घाट, नशे में घर आने के बाद हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 06:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत कोडार गांव में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय तुलसी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम 40 वर्षीय रामसिंह है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत कोडार गांव में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय तुलसी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम 40 वर्षीय रामसिंह है। मृतक तुलसी शराब के नशे में घर आया था और गाली-गलौज करने लगा।उसने दरवाजे को भी पीटा, जिससे रामसिंह गुस्से में आ गया।रामसिंह ने तुलसी को मना किया, लेकिन वह नहीं माना, जिसके बाद रामसिंह ने डंडे से हमला कर दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी पांच भाई बहन है। जमीन का बटवारा होने के बाद अलग-अलग रहते हैं। मृतक और आरोपी का घर भी कुछ ही दूरी पर आसपास है।मृतक तुलसीराम शराब के नशे में घर पहुचा जहां अपने घर जाने के बाद वह अपने बड़े भाई के घर चल गया और दरवाजे को जमकर ठोकने लगा मना करने के बावजूद भी वह अपने हाथों से बाज नहीं आ रहा था उसके बाद उसके बड़े भाई राम सिंह ने पास में रखे डंडे से उसके सर पर हमला कर दिया जहां उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई इस हादसे से के बाद आरोपी खुद पड़ोसियों को बांटने गया कि उसने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है जहां ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पाली थाना पुलिस को दी थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की।

बताया जा रहा है की मृतक आरोपी दोनों शादीशुदा हैं दोनों के बच्चे हैं घटना के समय घर वाले खेत में थरहा लगाने गए हुए थे वही बच्चे घर पर नहीं थे इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से मार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई वहीं देखते ही देखते ग्रामीण के भीड़ एकत्रित हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। तुलसी की हत्या के बाद परिवार और पड़ोसियों में शोक की लहर है।रामसिंह को अपने किए की सजा मिलेगी या नहीं, यह तो समय ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें