फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: शराब पीकर ट्रेलर चलाने वाले चालकों का कहर, लोगों ने की पिटाई

Fri, 03 Jul 2026 10:32 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

कोरबा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद कोरबा में नशेड़ी ट्रेलर चालकों का आतंक कम नहीं हो रहा। गुरुवार देर रात शहर के अंदर एक के बाद एक 3 घटनाएं सामने आईं, जिसमें नशे में धुत ट्रेलर चालकों ने लोगों की जान आफत में डाल दी। हादसों के बाद आक्रोशित लोगों ने चालकों की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन


गुरुवार देर रात पहली घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास हुई। यहां शराब के नशे में धुत एक ट्रेलर चालक ने वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और खुद गाड़ी की चाबी लगी छोड़कर इधर-उधर घूमने लगा। अचानक बीच सड़क पर ट्रेलर खड़ा होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों जाम लगने से आक्रोशित लोगों ने पहले नशेड़ी चालक की पिटाई की और फिर इसकी सूचना मानिकपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर हटवाया।

दूसरी घटना भी गुरुवार देर रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रामनगर बाईपास मार्ग की है। यहां शराब के नशे में चालक और हेल्पर दोनों धुत थे। तेज रफ्तार कोयले से भरी ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी। ट्रेलर सीधे आंगन में लगे पेड़ से टकराकर रुकी। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक और हेल्पर की जमकर खबर ली और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


तीसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर बायपास मार्ग पर हुई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में ट्रेलर चालक को मामूली चोटें आई हैं। नाले की गहराई ज्यादा होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मानिकपुर बाईपास और रिंग रोड पर तेज रफ्तार और नशे में ट्रेलर चलाने की वजह से पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। बावजूद इसके पुलिस की कार्रवाई का कोई असर नहीं दिख रहा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि आम लोगों की जान बचाई जा सके।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें