फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू, बीच-बचाव करने आया दूसरा युवक भी घायल

Fri, 13 Nov 2026 01:10 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पुरानी रंजिश के चलते युवक ने ग्रामीण को फोन कर घर के पास बुलाया और चाकू से पेट पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे युवक पर भी चाकू से वार किया, जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के  सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र के आछीमार गांव में चाकूबाजी की घटना हुई है। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आछीमार निवासी जोगीराम मिरी का गांव के कुंदन भट्ट से पुराना विवाद था। जोगीराम ने कुंदन को मोबाइल पर कॉल कर अपने घर के पास बुलाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी जोगीराम मिरी शराब के नशे में धुत था। कुंदन के पहुंचते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने कुंदन को जान से मारने की धमकी भी दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से कुंदन के पेट पर वार किया। इस हमले में कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गया।

बीच-बचाव में दूसरा व्यक्ति घायल
इसी दौरान बीच-बचाव करने आए आशीष भट्ट पर भी हमला हुआ। आरोपी ने आशीष पर चाकू से वार किया। इससे आशीष के हाथ की उंगली में चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही सिविल लाइन रामपुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रार्थी की रिपोर्ट पर जोगीराम मिरी के खिलाफ धारा 109, 296, 351 सहित बीएनएस की अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हुआ। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन नशेड़ी है और उसने पुरानी रंजिश के कारण यह वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें