फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों का आतंक: घर से खींचकर युवक की पिटाई, सिर-सीने में गंभीर चोटें; शाम होते ही सड़क पर निकलना मुश्किल

Tue, 30 Dec 2025 10:47 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के इमली डुग्गू इलाके में नशेड़ी युवकों ने संजय यादव को घर से बाहर निकालकर चाकू दिखाते हुए जमकर पीटा, सिर-सीने में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए परिवार वालों पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
नशेड़ियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना अंतर्गत इमली डुग्गू में संजय यादव का परिवार निवास करता है। जो निजी कंपनी में काम करता है। देर शाम काम कर वो घर वापस लौटा। इस दौरान घर के बाहर नशेड़ी युवक गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें मनाकर वो अंदर चला गया और गेट बंद कर रहा था। उसके बाद छह से अधिक युवक आये और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। चीखपुकार मचाने पर घर पर मैजूद और अन्य सदस्य बाहर निकले और बीच बचाव करने लगे। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट करने लगे।

विज्ञापन


घायल युवक संजय ने बताया कि उसे घर के गेट से मारते हुए रोड पर ले आए और फिर पिटाई करने लगे। मारपीट करने वाले युवक हाथ में चाकू भी रखे हुए थे। मारपीट करने के बाद वो लहूलुहान हो गया और उसके सिर हाथ और सीने में चोंट आई है।

बताया जा रहा है कि संजय पर महेश साहिल बिट्टू छोटू पांडे विजय पांडे उमेश सागर व अन्य लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। अंदरूनी चोटों के साथ ही संजय के सिर पर भी गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन


संजय ने बताया कि युवा के नशा करते हैं और आए दिन इस तरह की घटना को अंजाम देते रहते हैं। संजय के भाई विजय ने बताया के मारपीट करने वालों को किसी का भय नहीं था वो आदतन नशेड़ी है, जो गोली का नशा करते हैं। युवकों का इतना आतंक है कि शाम होते ही महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाता है। डर के साये में वो और उसका परिवार जीने को मजबूर है।

इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से करने के बाद पीड़ित परिवार ने कहा है फिलहाल उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उपचार जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें