फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: नाबालिगों को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, महिला भी मिली

Fri, 16 Jan 2026 06:51 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी, भगाए गए नाबालिगों और एक गुमशुदा शादीशुदा महिला को हैदराबाद से बरामद किया है।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी, भगाए गए नाबालिगों और एक गुमशुदा शादीशुदा महिला को हैदराबाद से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


नाबालिगों को बहला-फुसलाकर भगाना और दुष्कर्म
मानिकपुर चौकी क्षेत्र में 27 वर्षीय अरमान खान नामक युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग से दोस्ती की। दोस्ती को प्यार में बदलकर शादी का झांसा देते हुए युवक उसे कोरबा से हैदराबाद ले गया, जहां उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हैदराबाद के लिए टीम रवाना की और दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक कोरबा में किसी रिश्तेदार के घर आता-जाता था और इसी दौरान उसने नाबालिग को अपने जाल में फंसाया।

इसी तरह, सिविल लाइन थाना पुलिस ने 24 वर्षीय संजय महंत नामक युवक के खिलाफ 17 वर्षीय नाबालिग को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज किया। परिजनों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक को पकड़ लिया और उसके साथ नाबालिग को भी बरामद कर लिया। आरोपी ने नाबालिग को प्यार के झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गुमशुदा शादीशुदा महिला की बरामदगी
एक अन्य मामले में, एक शादीशुदा महिला अपने बच्चों के साथ कहीं चली गई थी और उसका कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर, महिला को भी हैदराबाद से बरामद किया गया और सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मानिकपुर चौकी में दो मामले सामने आए थे, जिनमें टीम हैदराबाद भेजी गई थी। एक मामले में नाबालिग को बरामद कर आरोपी को जेल भेजा गया है। वहीं, सिविल लाइन थाना में भी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस की इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में सुरक्षा का अहसास बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें