फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: जिला पुलिस की ओर से छठ पर्व पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश, पुलिस की रहेगी तै

Mon, 27 Oct 2025 02:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिला प्रशासन द्वारा नगरवासियों को छठ पर्व पर प्रमुख छठ घाटों का सौंदर्यीकरण किया गया है। प्रशासन की पहल पर घाटों की साफ-सफाई, रंग-रोगन,वाहन पार्किंग तथा लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से छठ पर्व पर सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिला प्रशासन द्वारा नगरवासियों को छठ पर्व पर प्रमुख छठ घाटों का सौंदर्यीकरण किया गया है। प्रशासन की पहल पर घाटों की साफ-सफाई, रंग-रोगन,वाहन पार्किंग तथा लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है ,ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से पूजा-अर्चना कर सकें। वहीं कोरबा पुलिस ने भी नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल, यातायात बल व गोताखोर तैनात किये गये है। बडे छठ घाट मे पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना की गई है जहां से समय समय पर सुरक्षा संबंधित निर्देश प्रसारित की जाते रहेगी। नगर वासियो से अपील की जाती है की छट पूजा-पाठ के समय नदी घाट तालाब मे गहरे पानी में ना जायें , छोटे बच्चो का ध्यान रखे, वाहन को पार्किंग स्थान मे खड़ा करें, पुजा घाट आने जाने रास्ते मे खड़ा न करें , उठाईगिरी व जेबकतरो से सावधान रहें।

विज्ञापन

भारी वाहनों के परिचालन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश:
दिनांक 27.10.2025 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक और दिनांक 28.10.2025 को प्रातः 3:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक भारी वाहनों का कोरबा , बालको,  दर्री , दीपका कुसमुंडा,  हरदीबाजार नगर क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए शांति, श्रद्धा और सौहार्द के साथ छठ पर्व मनाएँ।
कोरबा सीएपी भूषण एक्का ने बताया कि छठ घाट के आसपास कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं जहां किसी तरह की समस्या आने पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है वहीं पुलिस की नजर सभी छठ घाट ऊपर रहेगी और विशेष पेट्रोलिंग रवाना किया गया है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य छठघाट डेंगूनाला, सर्वमंगला छठघाट,मुड़ापार तालाब छठघाट,एसईसीएल छठघाट, मानिकपुर छठघाट, सीतामढ़ी छठघाट, पुरानी बस्ती धनवानपारा छठघाट इन प्रमुख जगहों पर विशेष नजर रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें