फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकी मिली कंप्यूटर ऑपरेटर की लाश: कोरबा के जिला पंचायत में था कार्यरत, घटना के समय कोई नहीं था घर में

Sun, 26 Mar 2023 08:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि जलेश्वर की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मर्ग दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला पंचायत के एक कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव रविवार को घर से कुछ ही दूरी पर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है। घटना के समय ऑपरेटर के घर में कोई नहीं था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आशंका है कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पाली बांधाखार निवासी जलेश्वर श्रीवास (32) जिला पंचायत में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर था। उसकी करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। इसके बाद अपनी पत्नी को लेकर रुद्र नगर में खुद के मकान में रहता था। उसके मां-बाप और भाई गांव में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि जलेश्वर की पत्नी सुबह बुधवारी में अपने एक रिश्तेदार के घर गई हुई थी। जलेश्वर घर पर अकेला था। बस्ती से लगे जंगल की ओर कुछ लोग शाम को गए तो उन्होंने पेड़ से शव लटकता देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। सोमवार को शव की पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि जलेश्वर की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मर्ग दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें