फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: मरीजों को घटिया भोजन का वितरण, मेडिकल कॉलेज प्रबधन से नोटिस जारी, वहीं मरीजों को निशुल्क ओपीडी पर्ची

Mon, 21 Jul 2025 02:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिली हैं। फिलिप्स नामक कंपनी को अस्पताल में नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
मरीजों को घटिया भोजन का वितरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिली हैं। फिलिप्स नामक कंपनी को अस्पताल में नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन आरोप है कि वे घटिया सामग्री का उपयोग कर रही है और मरीजों को प्रोटीन युक्त भोजन नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने एजेंसी को नोटिस थमाया है और सुधार की मांग की है। मरीजों को दिए जा रहे भोजन में प्रोटीन की कमी है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

विज्ञापन

एजेंसी पर आरोप है कि वे दाल के नाम पर पानी और सब्जी के नाम पर सांभर जैसा आइटम परोस रही है।

जिला मेडिकल कॉलेज के डीन कमल किशोर सहारे ने बताया कि एजेंसी को नोटिस थमाया गया है और सुधार की मांग की गई हैं। वहीं कार्रवाई कि जाएगी यह पहली बार नहीं है जब कोरबा में भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिली हों। इससे पहले भी मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़ियों की खबरें आई हैं। अब देखना होगा कि एजेंसी की ओर से क्या जवाब दिया जाता है और आगे भोजन की गुणवत्ता में सुधार होता है या नहीं। अस्पताल प्रबंधन को सुनिश्चित करना होगा कि मरीजों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिले, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।

वहीं कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मरीजों को इलाज के लिए लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर अस्पताल में आभा ऐप की सुविधा शुरू की गई है। इस ऐप के माध्यम से मरीज घर बैठे अपना पंजीयन करा सकते हैं और ओपीडी में मौजूद कर्मचारियों द्वारा पर्ची तैयार कर दी जाएगी। इस सुविधा से मरीजों को निशुल्क उपचार मिलेगा और उन्हें पंजीयन के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। मरीज अपने मोबाइल में आभा ऐप लोड कर पंजीयन करा सकते हैं।मरीजों को इलाज के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। ओपीडी में मौजूद कर्मचारियों द्वारा पंजीयन नंबर बताते ही पर्ची तैयार कर दी जाएगी। मरीजों को लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। इस सुविधा की शुरुआत बुधवार से की गई है और इसका उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 700 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं और अब उन्हें आभा ऐप के माध्यम से आसानी से पंजीयन करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें