फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष पर जर्जर पुल बना काल: कोरबा में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो साथी घायल

Sat, 03 Jan 2026 07:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में नव वर्ष के पहले दिन ही कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई। यह दुर्घटना बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी-उपरोड़ा इलाके में तान नदी पर बने जर्जर गुरसिया पुल पर गुरुवार देर रात हुई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में नव वर्ष के पहले दिन ही कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई। यह दुर्घटना बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी-उपरोड़ा इलाके में तान नदी पर बने जर्जर गुरसिया पुल पर गुरुवार देर रात हुई। पुरानी बस्ती कोरबा निवासी 21 वर्षीय प्रकाश श्रीवास की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दोस्तों ने छिपाई घटना, मोबाइल से मिली जानकारी
 जानकारी के अनुसार, प्रकाश श्रीवास अपने दो दोस्तों, अनमोल गोस्वामी और हरि गोस्वामी के साथ एक ही स्कूटी पर सवार होकर परला जा रहा था। रात में जब वे जर्जर गुरसिया पुल से गुजर रहे थे, तो गड्ढों से बचते हुए उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद, अनमोल और हरि, जो खुद भी घायल थे, मौके पर ही रुक गए और न तो पुलिस को सूचना दी और न ही परिजनों को। बांगो पुलिस को रात में सूचना मिली कि तीन लोग सड़क पर घायल पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को केवल प्रकाश मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान न होने के कारण पुलिस पहचान के प्रयास कर रही थी। इसी बीच, मृतक के पास मिले मोबाइल पर सुबह फोन आने पर पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद ही मृतक के परिजनों को सूचना मिल पाई, जिससे उनके घर में मातम पसर गया। घायल युवकों ने भी सुबह अपने परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी और प्रकाश के परिजनों को सूचित करने का आग्रह किया।

सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ता ग्राफ चिंताजनक
 यह घटना सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठाती है। हाल के वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2023 में 644 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 340 लोगों की मौत हुई और 566 लोग घायल हुए। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा और बढ़ा, जहां 8396 प्रकरण सामने आए, 402 लोगों की जान गई और 693 लोग घायल हुए। वर्ष 2025 में भी 885 दुर्घटनाओं में 374 लोगों की मौत हुई और 770 लोग घायल हुए। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और कड़े उपायों की तत्काल आवश्यकता है, खासकर जर्जर सड़कों और पुलों के मामले में। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोड़ी उपरोड़ा सीएचसी की मर्च्युरी में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें