पेट्रोल पंप के पास खड़ी खाडी से ले उड़े चोर डीजल
कोरबा में चोरों के बुलंद हौंसलों पर लगाम लगा पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। चोरों को किसी का डर नहीं है। तभी तो पुलिस के पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से चोरों ने तीन सौ लीटर से अधिक डीजल की चोरी कर फरार हो गए। मामला सीविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां बीती रात राजस्थान फेरेट मूवर्स कंपनी के ट्रक के चालक किशन प्रजापति ने बताया कि डीजल डलवाकर उसे पेट्रोल पंप परिसर में ही खड़ा कर सो गया।
घटना सीसीटीवी में कैद हो गई
इसके बाद रात करीब 12 बजे वह उठा और बाथरुम कर दोबारा ट्रक में आया और सो गया। रात दो बजे के बाद चोर स्कॉर्पियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे और टंकी खोलकर पूरे डीजल की चोरी ले गए। चालक को सुबह-सुबह घटना की जानकारी हुई। जिसकी जानकारी उसने अपने मालिक को दी। मामले की शिकायत सीविल लाइन पुलिस से की गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
स्कॉर्पियो गाड़ी से वारदात को दिया अंजाम
चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्य ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास सीसीटीवी कैमरा में फुटेज चेक की जा रही है। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है। देखने वाली बात होगी कि आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।