फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: राम मंदिर पर कथित अभद्र प्रस्तुति के विरोध में धर्म सेना का प्रदर्शन,कोरबा में गूंजे जय श्रीराम के नारे

Wed, 05 Aug 2026 04:42 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

धर्म सेना ने राम मंदिर और उसके पुजारियों को लेकर कथित आपत्तिजनक प्रस्तुति के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
 
विज्ञापन
धर्म सेना का विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में राम मंदिर और उसके पुजारियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी एवं प्रस्तुति के विरोध में धर्म सेना ने प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर नारेबाजी की और महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


धर्म सेना के जिला अध्यक्ष साकेत शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर और उसके पुजारियों के खिलाफ कथित अभद्र प्रस्तुति का आरोप लगाते हुए रैली निकाली और महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन किया।

प्रदर्शन की शुरुआत बुधवारी स्थित राम मंदिर से हुई, जहां बड़ी संख्या में धर्म सेना के कार्यकर्ता एकत्र हुए। हाथों में भगवा झंडे और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शहर में मार्च निकाला। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


धर्म सेना के जिला अध्यक्ष साकेत शर्मा ने कहा कि संगठन राम मंदिर और सनातन आस्था के खिलाफ किसी भी प्रकार की कथित अभद्र टिप्पणी या प्रस्तुति का विरोध करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद परिसर के बाहर कुछ नेताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कथित नाटक से करोड़ों सनातन अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर देशभर के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इसके सम्मान से जुड़े किसी भी विषय पर संगठन भविष्य में भी अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। उन्होंने लोगों से सनातन परंपराओं के सम्मान की अपील भी की। प्रदर्शन में करीब 60 से 70 कार्यकर्ता शामिल हुए। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में पुतला दहन की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें