फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव की उठी मांग: कोरबा में आठ साल बाद छात्रों ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Fri, 23 Aug 2024 01:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

आठ साल से छात्र संघ चुनाव नहीं होने पर अभाविप ने फिर से चुनाव कराने की मांग की है। इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्र संघ चुनाव को लेकर एक बार फिर से हवा तेज होने लगी है। अभाविप ने छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू करने के लिए जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पूर्व में लगातार प्रतिवर्ष छात्रसंघ चुनाव किए जाने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में सुधार तथा विकास युवा नेतृत्व के माध्यम से संपन्न होता था।

विज्ञापन


लेकिन 2016 के पश्चात प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी। पिछले दो सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। अभाविप कांकेर जिला के जिला संयोजक आदित्य मिश्रा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से छात्रों के नेतृत्व क्षमता में विकास के साथ छात्रहित में कार्य होने लगते हैं।

प्रदेश सरकार छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रदेश भर के विभिन्न विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय में प्रत्यक्ष रूप से छात्रसंघ चुनाव करवाये और जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें