फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: किसान के खेत में मिला अज्ञात महिला का शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस

Tue, 30 Dec 2025 09:41 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के कोरकोमा गांव में किसान के खेत से एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में मंगलवार शाम करीब चार बजे रजगामार चौकी क्षेत्र के कोरकोमा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसान जोगीराम राठिया के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


दरअसल, किसान जोगीराम राठिया डबल फसल कटाई के बाद खेत की जुताई कर दोबारा फसल बोने की तैयारी कर रहे थे और बोरवेल का पानी डाला हुआ था। इसी दौरान खेत में महिला का शव दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत महिला को पहले कभी गांव या आसपास के क्षेत्र में नहीं देखा गया है। सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें