फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: डीएवी शिक्षक दंपती के इकलौते बेटे वासु ने फांसी लगाकर दी जान, घर लौटे तो लटका मिला शव

Tue, 30 Jun 2026 09:25 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में डीएवी स्कूल के शिक्षक दंपती के 19 वर्षीय इकलौते बेटे ने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। माता पिता के घर लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वासु (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के विकास नगर बी 132 में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। डीएवी स्कूल में कार्यरत शिक्षक दंपति के 19 वर्षीय इकलौते पुत्र वासु सरकार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल और कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वासु के पिता राजा सरकार कुसमुंडा डीएवी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां कोरबा स्थित डीएवी एसईसीएल स्कूल में शिक्षिका हैं। मंगलवार सुबह रोज की तरह दोनों अपने अपने स्कूल चले गए थे। वासु घर पर अकेला था।दोपहर में जब माता पिता घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो वासु कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर वासु को नीचे उतारा गया और तत्काल विकास नगर स्थित एसईसीएल के विभागीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक और शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। शव को विकास नगर अस्पताल परिसर स्थित मर्चुरी में रखा गया है। बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि वासु ने इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उस समय उसकी जान बच गई थी। इस बार उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों और कारणों से उसने यह फैसला लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें