फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में आदतन अपराधियों पर शिकंजा: हरीश राव के जिलाबदर की तैयारी, अपराध के 14 मामले हैं दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 04:45 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा पुलिस ने आदतन अपराधियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। सीएसईबी थाना क्षेत्र में हुई मारपीट के मुख्य आरोपी हरीश राव उर्फ गोलू के खिलाफ जिलाबदर की तैयारी है।
विज्ञापन
आरोपी हरीश राव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीएसईबी थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई गंभीर मारपीट की घटना के मुख्य आरोपी हरीश राव उर्फ गोलू के खिलाफ अब जिलाबदर की कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी कोरबा को भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीएसईबी क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना की जांच के दौरान मुख्य आरोपी हरीश राव का आपराधिक इतिहास सामने आया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हरीश राव एक आदतन और सक्रिय अपराधी है। उसके खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा उस पर 12 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। इसके बावजूद उसके आचरण में सुधार नहीं आया। शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसे पहले भी गुंडा बदमाश घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन


हाल की मारपीट की घटना में उसकी अहम भूमिका पाए जाने के बाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा एवं लोक सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 और 5 के तहत उसे जिले से निष्कासित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

पुलिस ने सीएसईबी मारपीट कांड में शामिल अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगालना शुरू कर दिया है। जिन आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त आपराधिक इतिहास मिलेगा, उन्हें गुंडा सूची और निगरानी बदमाश के रूप में दर्ज किया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और अन्य वैधानिक प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि जिले में गुंडागर्दी, वर्चस्व की लड़ाई, हथियार के बल पर दहशत फैलाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान लगातार जारी रहेगा। आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होती रहेगी ताकि आम जनता को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल मिल सके। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ऐसे लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें