फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में अवैध रेत पर शिकंजा: एसडीएम के निर्देश पर तीन ट्रैक्टर जब्त, कटघोरा में बड़ी कार्रवाई

Sat, 21 Feb 2026 01:40 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में एसडीएम तन्मय खन्ना के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त कर थाना कटघोरा में सुपुर्द किए।
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर तीन ट्रैक्टर जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में एसडीएम तन्मय खन्ना के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने मौके पर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं, जिन्हें थाना कटघोरा में सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन


प्रशासन की यह कार्रवाई कटघोरा तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ते अवैध उत्खनन पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से की गई है। एसडीएम के निर्देशन में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर अवैध रेत खनन और परिवहन में संलग्न वाहनों पर त्वरित कार्रवाई की।

एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन से न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। इसी कारण जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें