फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: चंगाई सभा में बवाल, बजरंग जायसवाल पर आरोप- 'ग्रामीणों को झांसे में लेकर धर्म परिवर्तन का खेल'

Sun, 14 Dec 2025 06:38 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा के सुतर्रा में चंगाई सभा को लेकर विवाद हो गया। मामला कटघोरा थाना पहुंचा, जहां हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया।
विज्ञापन
चंगाई सभा में बवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में चंगाई सभा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। दो समुदाय यहां आमने-सामने आ गए। बजरंग जायसवाल पर आरोप है कि उन्होंने पहले कटघोरा में चंगाई सभा की थी, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अब वे सुतर्रा में चंगाई सभा कर रहे थे, जिसकी शिकायत ग्रामीणों और हिंदू संगठन ने की।

विज्ञापन


मौके पर जमकर हंगामा हुआ और दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इसके बाद दोनों ही पक्ष कटघोरा थाना पहुंचे, जहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। उनका आरोप है कि बजरंग जायसवाल पहले भी कटघोरा में चंगाई सभा कर चुका है। विरोध के बाद उस पर कार्रवाई हुई थी और उसे जेल भेजा गया था, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार वह कटघोरा छोड़कर सुतर्रा में इसी तरह की सभा कर रहा था, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

हिंदू संगठन के सदस्यों ने बताया कि मौके पर बजरंग जायसवाल के साथ बाहर से आए कुछ लोग भी मौजूद थे, जिनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में थीं। आरोप लगाया गया कि ग्रामीणों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है। दावा किया गया कि निसंतान दंपती, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को ठीक करने का झांसा दिया जा रहा था।
विज्ञापन


हिंदू संगठन के एक सदस्य ने बताया कि बजरंग जायसवाल के खिलाफ पहले भी आंदोलन किया गया था और आगे भी कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। कटघोरा थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें