कोरबा में मनरेगा योजना में किए गए परिवर्तन का कांग्रेस पूरे देश में विरोध कर रही है इसी के तहत कोरबा में भी विरोध में सामूहिक उपवास किया गया। इसमें शामिल छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने केंद्र सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया है।
भारत के अभूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसी गांधी चौक कोरबा पर एकत्रित हुए यहां नेताओं ने सर्वप्रथम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया। और फिर मनरेगा बचाओ संग्राम के बैनर तले सामूहिक उपवास किया गया। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता व रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने ही पार्टी के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पर राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 में करीब 10 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया।
बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ का वैधानिक अध्यक्ष बताते हुए 9-13 जनवरी को बालोद में प्रस्तावित इस आयोजन को स्थगित करने की घोषणा की थी। उन्होंने हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की। विपक्षी कांग्रेस इस मौके पर चुप नहीं रही। महासमुंद में कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने तीखा कटाक्ष किया।
"बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने हिम्मत दिखाई है यह कहने की कि उनके ही पार्टी के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यह साबित करता है कि भाजपा का चाल-चरित्र ही भ्रष्टाचार से भरा हुआ है।" मंत्री गजेंद्र यादव ने आरोप खारिज करते हुए कहा - कोई भ्रष्टाचार नहीं, आयोजन तय समय पर GeM पोर्टल से पारदर्शी तरीके से हो रहा है। उन्होंने बृजमोहन को 'बड़े भैया' कहकर विवाद सुलझाने की बात कही।