फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba : कोयला उद्योग में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कांग्रेस का मिला समर्थन

Thu, 12 Feb 2026 01:46 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में कोयला उद्योग के एकदिवसीय केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आज दीपका खदान में काले हीरे की सुनहरी धरती पर श्रमिक एकता का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में कोयला उद्योग के एकदिवसीय केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आज दीपका खदान में काले हीरे की सुनहरी धरती पर श्रमिक एकता का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय कांग्रेस का सहयोग प्राप्त होना श्रमिक आंदोलन के लिए हौसला बढ़ाने वाला रहा। कोरबा जिला कांग्रेस के प्रमुख हरीश परसाई समेत कई कांग्रेसी दीपका पहुंचकर मजदूरों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। उनका यह साथ केवल समर्थन नहीं, बल्कि श्रमिक सम्मान और अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन


जब जनप्रतिनिधि और मजदूर एक मंच पर खड़े होते हैं, तो यह विश्वास और एकजुटता की नई ऊर्जा पैदा करता है। यह संगठित प्रयास निश्चित रूप से श्रमिक हितों की रक्षा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

कांग्रेस नेता हरीश परसाई ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर वह इस हड़ताल का समर्थन करते हैं और जो भाजपा सरकार की जो नीति और रीति है उसे देखते हुए विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है और आगे भी करेगी। कांग्रेस नेता तनवीर अहमद ने बताया कि सुबह से ही सभी श्रमिक नेता और कर्मचारियों का इस हड़ताल में समर्थन मिल रहा है और लोग सहयोग कर रहे हैं। इसी तरह कुसमुंडा खदान में भी सुबह से ही फर्स्ट ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों को श्रमिक नेता निवेदन करते हुए उन्हें इस हड़ताल का समर्थन मांगा जहां लोग समर्थन देते हुए नजर आए मानिकपुर खदान में भी श्रमिक नेता कर्मचारियों से इस हड़ताल का समर्थन मांगते हुए अपनी आवाज बुलंद करते नजर आए। निश्चित ही हड़ताल से दीपका, गेवरा खदान, कुसमुंडा खदान और मानिकपुर खदान में बैंड का असर देखने को मिला secl को इसमें प्रभावित किया है।

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें