फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जारी किया नोटिस, कार्रवाई की दी चेतावनी, जानें पूरा मामला

Tue, 15 Jul 2025 09:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाना नेटवर्क, कोरबा

सार

कलेक्टर अजीत वसंत का आरोप है कि जयसिंह अग्रवाल ने जान बूझकर तस्वीर को गलत तरीके से पेश किया। कलेक्टर ने कहा कि इस पोस्ट से सामाजिक वर्गों के बीच विद्वेष फैल सकता है और शासन व प्रशासन की छवि धूमिल हो सकती है।
विज्ञापन
कलेक्टर अजीत वसंत और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कलेक्टर अजीत वसंत ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस जयसिंह अग्रवाल द्वारा उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर एक फोटो पोस्ट करने के संबंध में है, जिसमें छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर खड़े हैं, जबकि राज्यपाल रमेन डेका के साथ कलेक्टर अजीत वसंत बैठे हुए हैं। वहीं, कलेक्टर ने इस पोस्ट को दुर्भावनापूर्ण तरीके से प्रचारित-प्रसारित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


यह है मामला
बीते दिन राज्यपाल रमन डेका का कोरबा दौर था, जहां अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद राज्यपाल ने क्षेत्र का दौरा किया था। इसी दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकी राम कंवर राज्यपाल से कावेरी विहार गेस्ट हाउस में मुलाकात करने गए थे और उन्होंने अपनी बात रखने के लिए एक पत्र सौंपा था। इसी दौरान का फोटो पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट किया था। साथ ही लिखा था कि 'छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता का अपमान बहुत ही कष्टप्रद है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर खड़े हैं, जबकि राज्यपाल रमेन डेका जी के साथ कलेक्टर अजीत बसंत बैठे हुए हैं। यह जान और सुनकर अत्यंत पीड़ा हुई।'

विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने नोटिस में कही ये बात
कलेक्टर अजीत वसंत का आरोप है कि जयसिंह अग्रवाल ने जान बूझकर तस्वीर को गलत तरीके से पेश किया। कलेक्टर ने कहा कि इस पोस्ट से सामाजिक वर्गों के बीच विद्वेष फैल सकता है और शासन व प्रशासन की छवि धूमिल हो सकती है। कलेक्टर ने जयसिंह अग्रवाल को पोस्ट तत्काल हटाने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें