फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: कोरबा की वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री में लगी आग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Sun, 26 Jul 2026 02:58 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

खरमोरा स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री में शनिवार दोपहर कोल पिच में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, नगर सेना और अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन
कोरबा की वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के औद्योगिक क्षेत्र खरमोरा स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री में शनिवार दोपहर कोल पिच में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, नगर सेना और अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:05 बजे फैक्ट्री परिसर में कोल पिच में आग लगने की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए बालको, एचटीपीपी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह और एनटीपीसी के फायर कंट्रोल रूम से भी अतिरिक्त दमकल वाहन और अग्निशमन दल बुलाए गए।

सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। लगातार तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया और उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा औद्योगिक हादसा टल गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर एसडीएम सरोज महिलांगे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करते रहे। वहीं कलेक्टर कुणाल दुदावत ने घटना की पल-पल जानकारी लेते हुए अधिकारियों को औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें