फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी, स्कूटी-साइकिल से हो रही तस्करी, प्रबंधन और पुलिस अनजान

Wed, 22 Jul 2026 07:14 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले की एसईसीएल मानिकपुर खदान क्षेत्र में बरसात के मौसम में भी कोयला चोरी का खेल बेखौफ जारी है।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले की एसईसीएल मानिकपुर खदान क्षेत्र में बरसात के मौसम में भी कोयला चोरी का खेल बेखौफ जारी है। देर रात कोयला तस्कर जान जोखिम में डालकर स्कूटी और साइकिलों में कोयला भरकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है, लेकिन अब तक प्रबंधन और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है।

विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के अनुसार हर रात मानिकपुर खदान के आसपास कोयला चोरों का जमावड़ा लगता है। बरसात में फिसलन भरे रास्तों और गड्ढों के बावजूद तस्कर कोयला निकालकर उसे स्कूटी, साइकिल और अन्य छोटे वाहनों में भरकर ले जाते हैं। सोशल मीडिया पर कोयला चोरी का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग अंधेरे में कोयला बीनकर ले जा रहे हैं।

सूत्रों की माने टबचोरी का कोयला आसपास के होटल, ढाबा, फैक्ट्रियों और ईंट भट्ठों में बड़े पैमाने पर खपाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग चोरी का कोयला पहले फैक्ट्री परिसर में जमा करते हैं। इसके बाद वहां से बड़ी गाड़ियों में लोड कर आगे तस्करी की जाती है। मामले को लेकर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं एसईसीएल प्रबंधन की ओर से _पीआरओ सनिस चंद्रा_ ने बताया कि आपके जरिए यह विषय संज्ञान में लाया गया है। हम क्षेत्रीय प्रबंधन से वस्तुस्थिति की जानकारी ले रहे हैं। आवश्यक होने पर प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस से भी सहयोग लिया जाएगा। मानिकपुर खदान में कोयला चोरी कोई नई बात नहीं है। बरसात के दिनों में सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर हो जाती है, जिसका फायदा तस्कर उठा रहे हैं। जान जोखिम में डालकर हो रही इस चोरी से न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कोयला चोरी का यह खेल रुकने वाला नहीं है।

korba

 

korba

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें