फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECL कुसमुंडा में सीबीआई की कार्रवाई: पीएफ निकालने के बदले मांगी रिश्वत, क्लर्क मनोहर लाल कौशिक गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 01:01 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के एसईसीएल कुसमुंडा स्थित सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को सीबीआई ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी खदान कर्मी के पीएफ के पांच लाख रुपये निकालने के बदले पैसे मांग रहा था। 
 
विज्ञापन
10 हजार रुपये रिश्वत लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ लिपिक मनोहर लाल कौशिक को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दल ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लिपिक एक खदान कर्मी से उसके पीएफ के पांच लाख रुपये निकालने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर खदान कर्मी ने सीबीआई से शिकायत की थी।

विज्ञापन


भिलाई से पहुंची सीबीआई दल ने रविवार की सुबह जाल बिछाकर लिपिक को पकड़ा। इस घटना के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, खदान कर्मी अपना पीएफ का पैसा निकालना चाहता था। इसके लिए वह मनोहर लाल कौशिक के पास पहुंचा था। आरोप है कि मनोहर ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए उसे कई बार दफ्तर के चक्कर लगवाए। काम करने के बदले लिपिक ने रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक दल कुसमुंडा भेजा।

सीबीआई का दल दो वाहनों में सवार होकर कुसमुंडा पहुंचा। दल ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही लिपिक मनोहर लाल कौशिक ने खदान कर्मी से रिश्वत की रकम ली, सीबीआई ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार होने के कारण दफ्तर बंद था और लिपिक ने कहीं और बुलाया था। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें