फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन ठेका श्रमिकों का वेतन बढ़ाया, अनस्किल्ड को अब 1320 रुपये रोजाना

Fri, 10 Apr 2026 11:02 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोल इंडिया लिमिटेड ने ठेका श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ा दी है। नई दरें एक अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक लागू होंगी। यह वृद्धि परिवर्तनीय महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद की गई है।
विज्ञापन
ठेका श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा।कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन कार्यों में लगे ठेका श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी की है। नई दरें 01 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक छह माह के लिए प्रभावी रहेंगी। यह संशोधन परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (VDA) की दरें बढ़ने के बाद किया गया है।

विज्ञापन


मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने 30 मार्च 2026 को सूचित किया कि औद्योगिक श्रमिकों के लिए औसत मूल्य सूचकांक 31 दिसंबर 2025 के 413.52 से बढ़कर 424.80 हो गया है। इसके आधार पर संयुक्त समिति की 9 अगस्त 2023 की अनुशंसा के खंड 3 के तहत ठेका श्रमिकों की दैनिक मजदूरी संशोधित की गई है।

नई दरें वीडीए सहित लागू होंगी। अनस्किल्ड श्रमिकों की दैनिक मजदूरी अब 1320 रुपये होगी। इसमें मूल वेतन 1176 रुपये और वीडीए 144 रुपये प्रतिदिन शामिल है। सेमी स्किल्ड/अनस्किल्ड सुपरवाइजरी श्रेणी के लिए कुल दैनिक वेतन 1354 रुपये तय किया गया है। इसमें 1206 रुपये मूल वेतन और 148 रुपये वीडीए है। स्किल्ड श्रमिकों को अब 1387 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। इसमें मूल वेतन 1236 रुपये और वीडीए 151 रुपये है। हाइली स्किल्ड श्रेणी के लिए कुल दैनिक वेतन 1421 रुपये होगा, जिसमें 1266 रुपये मूल वेतन और 155 रुपये वीडीए शामिल है।
विज्ञापन


यह कार्यालय आदेश कोल इंडिया लिमिटेड के एमएंडआईआर डिवीजन द्वारा 7 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है। आदेश पर कार्यकारी निदेशक (मा.सं.) गौतम बनर्जी के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रति ईसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, डब्ल्यूसीएल, एसईसीएल, एनसीएल, एमसीएल, सीएमपीडीआई सहित सभी अनुषंगी कंपनियों के सीएमडी और निदेशकों को भेजी गई है।

वेतन वृद्धि से कोल इंडिया की सभी खदानों में कार्यरत हजारों ठेका श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। महंगाई के अनुरूप वीडीए में बढ़ोतरी होने से श्रमिकों की क्रय शक्ति बढ़ेगी। यूनियन नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और कहा कि समय पर वेतन संशोधन से औद्योगिक शांति बनी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें