फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: मुख्यमंत्री साय ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से की भेंट, रामकथा का श्रवण कर लिया आशीर्वाद

Tue, 30 Sep 2025 08:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार की शाम कोरबा पहुचे जहा भवानी मंदिर में चल रहे कथा में जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
सीएम साय व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार की शाम कोरबा पहुचे जहा भवानी मंदिर में चल रहे कथा में जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रामकथा का श्रवण भी किया और राज्य की सुख-शांति और विकास के लिए आशीर्वाद माँगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उनके साथ नजर आए। मुख्यमंत्री कोरबा के बालको स्थित हेलीपैड में उतरे भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और भाजपा के अनेक कार्यकर्ता स्वागत करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के कोरबा पहुंचने की खबर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जहा आलाधिकारी अधिकारी हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक कथा स्थल पर रुककर जगद्गुरु द्वारा किए जा रहे रामकथा का श्रवण किया।

मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु से राज्य की सुख-शांति और प्रदेश के विकास के लिए आशीर्वाद माँगा। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और कथा स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य का विषय है कि जहां कोरबा नगरी में राम कथा का आयोजन हुआ है। जहां श्री श्री 108 जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी का छत्तीसगढ़ के कोरबा में आगमन हुआ है जहां उनके आशीर्वाद प्राप्त हुआ वही उनके कथा का श्रवण लाभ लेकर छत्तीसगढ़ के लोग धन्य हो गए।
विज्ञापन


कोरबा नगरी में माता कौशल्या भव्य मंदिर बना है जहां बड़े सौभाग्य की बात है। मंदिर का निर्माण हुआ है जिसमें माता कौशल्या बाल रूप में भगवान राम को गोद में ली है जो बड़ा ही आकर्षक है। वही मुख्यमंत्री के आने से पहले पुलिस विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई। कोरबा बी डी एस टीम के द्वारा मुख्यमंत्री के आने से पहले कोरबा भवानी मंदिर आगमन पर एयर स्ट्रिप रूंगड़ा से भवानी मंदिर तक रूट को चेक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें