फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा के 10वीं के छात्र सार्थक तंवर का इसरो में चयन, बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर ने दी बधाई

Mon, 04 May 2026 12:09 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी कला के लिए गौरव का क्षण है। यहां कक्षा 10वीं के छात्र सार्थक तंवर का चयन इसरो के प्रतिष्ठित ‘युविका - युवा विज्ञानी कार्यक्रम’ के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सार्थक को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। सार्थक फिलहाल 10वीं कक्षा का छात्र है और उसने 9वीं कक्षा में रहते हुए इस कार्यक्रम की तैयारी की थी।

विज्ञापन


कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि सार्थक तंवर का चयन पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उनका यह कदम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगा। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर जाना किसी भी छात्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। उन्होंने आशा जताई कि सार्थक भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा युविका कार्यक्रम कक्षा 9वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की गहन जानकारी देने के लिए चलाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं में विज्ञान-तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें भविष्य का वैज्ञानिक बनाना है। सार्थक का चयन हरिकोटा, आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 10 मई से 22 मई 2026 तक आयोजित कार्यक्रम के लिए हुआ है।
विज्ञापन


सार्थक की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह है। प्राचार्य डॉ. असद अहमद ने प्रार्थना सभा में सार्थक को सम्मानित किया और सभी विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों के लिए सतत प्रयास करने को प्रेरित किया। सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर ने कहा कि छात्र की सफलता न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

सार्थक तंवर ने कहा कि युविका में चयन से वह बेहद खुश हैं। अंतरिक्ष विज्ञान को करीब से समझने का यह सुनहरा मौका है। वह इस प्रशिक्षण से सीखकर आगे भी इस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें