फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े में 'बाहरी' मुद्दा: पड़ोसी ने सिर फोड़ा तो शिकायत लेकर पहुंचा पिता, थानेदार ने उसी को पीट दिया

Sat, 18 Feb 2023 05:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

गुड्डू ने आरोप लगाया कि एएसआई ने उससे कहा कि तुम बाहर के रहने वाले हो और यहां आकर बस गए हो। तुम लोगों ने माहौल बिगाड़ दिया है। आरोप है कि इस दौरान 10 बेल्ट उसे मारी गई। 
विज्ञापन
युवक के शरीर पर पड़े चोट के निशान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बच्चों के झगड़े में 'बाहरी' मुद्दा बन गया है। एक बच्चे ने दूसरे का पत्थर मारकर सिर फोड़ा तो पड़ोसी ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। बात बढ़ी तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। आरोप है कि वहां शिकायत करने पर बच्चे के पिता को बाहरी बताकर पुलिस चौकी में पीटा गया। थानेदार ने उसको बेल्ट से इतना पीटा की शरीर पर जख्म बन गए। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र की एक बस्ती में उत्तर प्रदेश निवासी गुड्डू काफी सालों से रहा रहा है। उसके बच्चे का पड़ोस के एक बच्चे से झगड़ा हो गया। इस पर उसने पत्थर से गुड्डू के बेटे का सिर फोड़ दिया। बच्चा रोते हुए अपने घर पहुंचा और मां को बताया। इसके बाद उसने गुड्डू को इसकी जानकारी दी। गुड्डू उस समय बाजार में था। वहां से लौटा तो दूसरे लड़के की पिटाई करने डंडा लेकर पहुंच गया। लड़के को डंडा मारा तो उसकी मां झगड़ा करने पहुंच गई। पहले तो जमकर गाली-गलौत हुई। बात बढ़ी तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गुड्डू का आरोप है कि सीएसईबी चौकी में पुलिस ने शिकायत नहीं ली। वहां मौजूद एक एएसआई ने पहले तो महिला से माफी मंगवाई। फिर चौकी के अंदर ले गया और बेल्ट से उसको जमकर पीटा। इसके चलते उसके हाथ में चोट आ गई। गुड्डू ने आरोप लगाया कि एएसआई ने उससे कहा कि तुम बाहर के रहने वाले हो और यहां आकर बस गए हो। तुम लोगों ने माहौल बिगाड़ दिया है। आरोप है कि इस दौरान 10 बेल्ट उसे मारी गई। फिलहाल उसने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें