फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: सभापति पर गिरी अनुशासनहीनता की गाज, पार्टी ने किया छह साल के लिए निष्काषित, भाजपा के हितानंद को हराया

Mon, 10 Mar 2025 02:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिह ठाकुर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जहां पार्टी ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
सभापति नूतन सिह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिह ठाकुर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जहां पार्टी ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि नगर निगम में सभापति चुनाव को लेकर पार्टी ने अधिकृत रूप से हितानद अग्रवाल घोषित किया था जहां पार्टी के ही नूतन सिंह ठाकुर ने फॉर्म भरकर चुनाव लड़ा इसकी जानकारी प्रदेश संगठन को दी गई और उनके द्वारा नूतन सिंह ठाकुर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। कोरबा में नूतन सिंह ठाकुर पार्टी के सभापति के अधिकृत प्रत्याशी हितानद के खिलाफ चुनाव लड़े थे। और उन्हें जीत मिली थी।

बता दें कि कोरबा नगर निगम 8 तारीख को नगर निगम सभापति के लिए चुनाव हुआ था जहां बीजेपी से अधिकृत हितानंद अग्रवाल लड़ रहे थे वही बाकी होकर नूतन सिंह ठाकुर भी मैदान पर उतरे इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान भी लड़ रहे थे तीनों के बीच मुकाबला था जहां बाकी होकर लड़ रहे नूतन सिंह ठाकुर ने 33 वोट प्रकार जीत दर्ज किया।
विज्ञापन


इस संबंध में पार्षद व सभापति प्रत्याशी रहे हितानंद अग्रवाल से बातचीत की गई इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक नियम में चलती है और पार्टी संगठन के निर्देश पर ही कार्यकर्ता काम करते हैं उनके द्वारा जो लिया गया फैसला है वह सही है ताकि और कोई इस तरह से बगावत न कर सके।

सभापति नूतन सिह ठाकुर ने बताया कि भाजपा से निष्कासन का समाचार मिडिया के माध्यम से मिला है। हितानंद अग्रवाल जी को पार्षदो ने क्यों पसंद नहीं किया इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओ को दूंगा। मैं भाजपा का छोटा कार्यकर्ता हूं और रहूंगा। 33 भाजपा पार्षदो ने सभापति के लिए मुझे जनादेश दिया है।  सभापति के रूप में निगम के 67 पार्षदो के हितों की रक्षा करने, कोरबा शहर का चौतरफा विकास करने  तथा नियमों के अनुसार निगम को चलाने का दायित्व पूरी निष्ठा से पूरा करता रहुंगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें