फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Forest Fire: धधक उठा जोगी पाली कनकी जंगल, कई गांवों तक फैली आग; वन विभाग की दिखी लापरवाही

Wed, 19 Mar 2025 09:29 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीती रात जोगी पाली कनकी जंगल में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में कई गांव आ गए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि ये आग असामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है। 
 
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के जोगी पाली कनकी जंगल में भीषण आग लग गई। रात भर धू-धू कर जंगल जलता रहा। लेकिन आग पर काबू नहीं पा जा सका। आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर जंगल में फैल गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि लपटे अलग से दिख रही थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत जोगी पाली के ग्रामीणों द्वारा वन कर्मियों को आग लगने की सूचना दी गई। लेकिन वहां कोई भी वनकर्मी या वन अमला आग पर काबू पाने की कोशिश करता नहीं दिखाई दिया। जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए। इस आगजनी की घटना में कनकी, जोगी जंगल के अलावा आसपास कई गांव के जंगल आग की चपेट में आए हैं।

ग्रामीणों को संदेह है कि किसी आसामाजिक तत्व ने जंगल में आग लगाइ होगी। गांव से लगे जंगल में आसपास लोग शराब खोरी भी करते हैं। जिसके चलते असामाजिक तत्व इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। इस जंगल में हर वर्ष गर्मी के मौसम में आगजनी की घटना सामने आती है।
विज्ञापन


कई छोटे-बड़े पेड़ आग की चपेट में आते हैं। वही जंगली जीव जंतु को भी काफी नुकसान होता है। ऐसे में वन विभाग को अलर्ट रहने की जरूरत है। जंगल में इस तरह की आगजनी की घटना के बाद जंगली जीव जंतु भोजन की तलाश में जंगल से भटक कर गांव की तरफ आते हैं।

जिसके चलते कई बार वह शिकार भी हो जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही इसी क्षेत्र में एक शीतल जंगल से भटक कर गांव में आ गया था। इसके बाद कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया था। जहां ग्रामीणों की मदद से शीतल को बांधकर रखा गया था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। जहां पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें