फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: कोरबा में चुनाव के दौरान 9 हजार साड़ियों से भरा ट्रक जब्त, मतदाताओं को लुभाने की कोशिश

Tue, 31 Oct 2023 11:33 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले की उरगा पुलिस ने बीती रात जांच के दौरान एक ट्रक को रोक का और जब पीछे जाकर देखा तो पाया की ट्रक पूरी साड़ी से भरी हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक किया जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस का एक्शन जारी है। इसी बीच कोरबा में पुलिस ने साड़ियों से भरा एक ट्रक जब्त किया है। इस ट्रक में लगभग 23 लाख रुपये का सामान बताया जा रहा है। जब्त ट्रक के बारे में पुलिस जानकारी जुटाई जा रही है। आखिर यह साड़ी किसने मंगवाई थी और इसका मालिक कौन है। 

विज्ञापन


कोरबा जिले की उरगा पुलिस ने बीती रात जांच के दौरान एक ट्रक को रोक का और जब पीछे जाकर देखा तो पाया की ट्रक पूरी साड़ी से भरी हुआ है। ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम 1895 को रोक कर जब उसकी जांच की गई तो ट्रक में 9000 साड़ी भरी मिली। 

ट्रक चालक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने और आवश्यक कागजात न दिखा पाने की वजह से साड़ियों को जब्त कर लिया गया हैं। पुलिस को संदेह है कि यह साड़ियां चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभित करने के लिए बांटे जाने के उद्देश्य से मंगाई गई थी। बहरहाल, पुलिस ने धारा 102 के तहत गाड़ी और साड़ी दोनों को जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें