फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे डॉक्टर, स्टाफ क्वार्टर में मिला शव; हाथ पर भी मिले चोट के निशान

Mon, 31 Aug 2026 04:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर में 30 वर्षीय डॉक्टर एल्विन मृत मिले। पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है। शादी का रिश्ता टूटने के बाद डॉक्टर तनाव में थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

 

विज्ञापन
अपराध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर में 30 वर्षीय डॉक्टर एल्विन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह रोजाना की तरह ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर अस्पताल के कर्मचारी उनके क्वार्टर पहुंचे, जहां वह मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि घटनास्थल की जांच के दौरान डॉक्टर के हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो हुआ खुलासा

विज्ञापन

घटना का पता उस समय चला, जब डॉक्टर एल्विन सुबह अस्पताल की ओपीडी में ड्यूटी देने नहीं पहुंचे। काफी समय बीतने के बाद भी उनके नहीं आने पर अस्पताल के कर्मचारियों को चिंता हुई। कर्मचारी उनके स्टाफ क्वार्टर पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी कमरे के भीतर पहुंचे तो डॉक्टर एल्विन मृत अवस्था में पड़े मिले। कर्मचारियों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

पढ़ें: कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट पर चोरों का धावा, 20 किलो कॉपर वायर चोरी, पांच गिरफ्तार

शादी का रिश्ता टूटने के बाद थे तनाव में

विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में डॉक्टर के प्रेम संबंध और शादी का रिश्ता टूटने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर एल्विन का कोयंबटूर निवासी एक युवती के साथ पिछले दो साल से संबंध था। दोनों की मुलाकात कोचिंग के दौरान हुई थी और दोनों परिवार भी इस रिश्ते के लिए सहमत थे। डॉक्टर 11 अगस्त को कोयंबटूर पहुंचे थे, जहां उन्होंने युवती के परिजनों से मुलाकात की थी। इसके अगले दिन दोनों ने पालक्काड स्थित एक चर्च में शादी के लिए आवेदन भी दिया था। इस बीच किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद रिश्ता टूट गया। इसके बाद से डॉक्टर एल्विन तनाव में बताए जा रहे थे।

तीन दिन पहले माता-पिता को बुलाया था

विज्ञापन

मूल रूप से केरल के पालक्काड निवासी डॉक्टर एल्विन ने कोयंबटूर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। करीब एक वर्ष पहले उनकी नियुक्ति कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में हुई थी। घटना से तीन दिन पहले उन्होंने अस्वस्थ होने की बात कहकर अपने माता-पिता को कोरबा बुलाया था।

परिजन जब कोरबा पहुंचे तो उन्हें बेटे की मौत की दुखद खबर मिली। नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें