फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में चोरों का आतंक: दुकान से नकदी और समान ले हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 23 Aug 2025 12:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में चोरी की घटना एक के बाद एक लगातार सामने आ रही है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार मुख्य मार्ग देवांगन डेली नीड्स की दुकान पर चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में चोरी की घटना एक के बाद एक लगातार सामने आ रही है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार मुख्य मार्ग देवांगन डेली नीड्स की दुकान पर चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें चोर दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसता दिखता है और कैश काउंटर में रखें नगदी रकम और अन्य सामान लेकर फरार हो जाता है।
विज्ञापन


दुकान संचालक अजय देवगन ने बताया कि रोज की तरह रात में वह दुकान बंद कर गया हुआ था। जब सुबह वापस लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला। इसकी शिकायत उसने मानिकपुर चौकी पुलिस से की है। अजय देवगन ने बताया कि चोरी की घटना आसपास के रहने वाले युवकों के द्वारा अंजाम दिया होगा। 

कुछ दिन पहले बाइक हुई थी चोरी
वहीं, दूरी घटना कुछ दिनों पहले ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर में रात के अंधेरे में एक काले रंग की बाइक चोरी हो गई थी। यह वारदात भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें चोर को साफ देखा जा सकता है। कॉलोनीवासियों की मानें तो कोरबा में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे पहले भी इस क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन


वहीं, बताया जा रहा है कि तीसरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल पंप हाउस कॉलोनी में सीएसईबी के पूर्व प्रभारी के क्वाटर में घर के आंगन में खड़ी साइकिल को चोर लेकर फरार हो गए। घर के आंगन में उनकी बेटी की साइकिल खड़ी हुई थी। 
विज्ञापन


वहीं, कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि चोरी की शिकायत की गई है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें